गोमती में नहाने गए किशोरों की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को गोमती नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद किशोरों के परिजन सदमे में है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है

डंगोली के फल्याटी गांव निवासी चार किशोर कज्यूली पुल के पास गोमती नदी में नहाने उतर गए। थोड़ी देर बाद चारों नदी में डूबने लगे। चारों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक कश्यप नेगी (17) पुत्र मोहन सिंह, लक्की नेगी (15) पुत्र हरीश नेगी, निवासी फल्याटी डूब गए। जबकि दो अन्य बच्चे पानी से बाहर निकल आए। घटना की खबर मिलते ही फल्याटी गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी नदी की ओर दौड़े। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे युवकों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक किशोरों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।