करवट ले सकता है मौसम, येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। जिस कारण देहरादून समेत कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

09.02.2023- उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा समान नागरिक संहिता की बात कर रही, जबकि कांग्रेस शरिया कानून लागू करने की: धामी

10.02.2023- उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी तथा देहरादून एवं टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/ बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा

11.02.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड राज्य के उपरोक्त जनपदों में कही-कही गर्जन के वर्षा/ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।