अंत्योदय कार्डधारकों को इस साल भी मिलेंगे तीन सिलिंडर फ्री, इस दौरान रिफिल करवाने पर ही मिलेगा लाभ

ख़बर शेयर करें -



राज्य में प्रचलित समस्त अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को इस साल भी तीन सिलिंडर फ्री दिए जाएंगे। शासन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये योजना का विस्तार कर दिया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि योजना के तहत बागेश्वर में प्रचलित अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को सभी सम्बन्धित ऑयल कम्पनियों द्वारा एलपीजी आईडी मैंपिंग की जा चुकी है। अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के मध्य प्रथम, माह अगस्त 2023 से नवम्बर 2023 के मध्य द्वितीय तथा माह दिसम्बर 2023 से मार्च 2024 के मध्य तृतीय निःशुल्क रिफिल उपलब्ध कराया जायेगा। अन्त्योदय कार्ड धारकों को पहले गैस का पूरा मूल्य गैस एजेन्सी में जमा कर नियमानुसार सिलैण्डर लेना होगा, बाद में गैस की धनराशि सीधे उपभोक्ता के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की जाएगी। अगर उपभोक्ता द्वारा चार माह में सिलैण्डर रिफिल नहीं करवाया जाता है तो चार माह में एक निःशुल्क कोटा स्वतः समाप्त (लैप्स ) हो जायेगा। उन्होंने सभी अन्त्योदय राशनकार्ड धारक एल०पी०जी० उपभोक्ताओं से सम्बन्धित गैस एजेन्सी से माह अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के मध्य कि अवधि में अपना प्रथम कोटा रिफिल करवा लेने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad