ब्रेकिंग: करंट लगने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
​ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय संजय कपकोटी पुत्र प्रेम सिंह कपकोटी निवासी पालीडुंगरा, कपकोट घर में इनवर्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी कपकोट लाए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घो​​षित कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक इन्वर्टर ठीक कर रहा था, इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad