
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कुल ₹ 171 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग सड़क निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण, अतिथि गृह भवनों के पुनर्निर्माण और यातायात व्यवस्थाओं के सुधार के लिए किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत के विकासखंडों में सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की है। इनमें प्रमुख परियोजनाएं हैं:
बागेश्वर में सिगीनरगोल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹ 3.35 करोड़
केदारनाथ में कालीमठ-कोटमा-जाल-चौमासी मोटर मार्ग के सुधार हेतु ₹ 3.75 करोड़
लैन्सडाऊन में पैयागढ़ी-रजबौ मल्ला दियोड मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 4.27 करोड़
चंपावत में किमतोली-रौशाल मोटर मार्ग में हॉटमिक्स कार्य हेतु ₹ 12.15 करोड़
सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण हेतु ₹ 62.33 करोड़
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए ₹ 50.25 करोड़, उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में रेनोवेशन के लिए ₹ 1.60 करोड़ और देहरादून शहर में यातायात सुधार हेतु ₹ 33.45 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन, शहीदों के नाम पर सड़क नामकरण और 5वें डिजिटल एम्पावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स-उत्तराखण्ड चैप्टर के आयोजन को भी अनुमोदित किया।
मुख्यमंत्री ने शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सम्मान देने के लिए अल्मोड़ा, चमोली, बद्रीनाथ और कर्णप्रयाग के मोटर मार्गों के नामकरण की घोषणा की।





