युवक और युवती में हुई बहस, गुस्से में युवती ने बॉयफ्रेंड की स्कूटी को लगा दी आग

ख़बर शेयर करें -

आए दिन युवाओं से जुड़े अजीबो गरीब चर्चे सुनने को मिल जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में बॉयफ्रेंड से बहस के बाद गुस्साई लड़की ने बॉयफ्रेंड की स्कूटी को आग लगा दी। जिस स्कूटी को युवती ने बॉयफ्रेंड की समझकर जलाया वह किसी और युवक की थी। युवती का बॉयफ्रेंड वह स्कूटी अपने दोस्त से मांगकर लाया था। स्कूटी में आग लगने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित ठंडी सड़क किनारे धू-धूकर जलती स्कूती को देख लोगों में खलबली मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठंडी सड़क स्थित पार्क के पास एक युवक एक लड़की से मिलने पहुंचा। कुछ देर बात करने के बाद दोनों की आपस में बहस होने लगी। कथित तौर पर प्यार में धोखा मिलने से नाराज लड़की ने पहले बॉयफ्रेंड की स्कूटी को गिराया, फिर उसमें आग लगा दी। स्कूटी जलने लगी तो युवक और युवती वहां से खिसक लिए। राहगीरों ने किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया। वक्त रहते आग बुझा ली गई वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। इधर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा ने इस बारे में कहा कि इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad