रक्षाबंधन पर मुफ्त में यात्रा करेंगी महिलाएं, जारी हुआ आदेश

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी उनके किराया नहीं लिया जाएगा।उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, गड्ढामुक्त सड़कें सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम अपूर्वा पाण्डे
Ad