उत्तराखंड बना यूसीसी कानून लाने वाला पहला राज्य, विधानसभा में ध्वनिमत से पास हुआ बिल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता बिल ध्वनिमत से पास हो गया है। सीएम पुष्कर धामी ने छह फरवरी को विधानसभा में यह बिल पेश किया था।
  बिल पारित होने के बाद सीएम धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है…जिस बिल का लंबे समय से इंतजार था, जिसकी लंबे समय से मांग चल रही थी, वह बिल उत्तराखंड विधानसभा में पारित हो गया है। यूसीसी बिल पास होने के बाद अब इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल के दस्तखत होते ही ये कानून बन जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad