ब्रेकिंग: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित, तीन दिसंबर को होगी मतगणना

ख़बर शेयर करें -

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नवबर में पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। सभी राज्यों तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में दो चरण और बाकी चार राज्यों में एक चरण में मतदान होगा। मिजोरम में सात नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर और मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राजनीतिक जानकार इन्हें सत्ता का सेमीफाइनल बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad