प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, 15 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आगामी 15 अप्रैल तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पांच जिले मौसम से प्रभावित होंगे। जिनको लेकर मौसम विभाग केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अप्रैल को प्रदेश भर में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन भी प्रदेश भर के सभी जिलों में मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad