उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी की इस गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंपमच गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले में उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता की चार फाइलें कार्यालय में अटकी हुई थीं, जिसके एवज में आरोपी अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने के बाद मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश में निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में दबिश दी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरुमदारा, रामनगर, नैनीताल को 40,000 रुपये की रिश्वत सौंपी, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad