प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 18 फरवरी को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ की 3000 और 19 फरवरी को 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है।


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सोमवार को बंद रहेंगे 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, मौसम विभाग के 'ऑरेंज अलर्ट' के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad