व्यापार मंडल का चुनाव 14 को, बंद रहेगी पूरी बाजार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बागेश्वर नगर इकाई का चुनाव 14 सितंबर को होगा। चुनाव को देखते हुए व्यापार मंडल ने पूरी बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया है। चुनाव सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा और मतदान के बाद मतों की गिनती की जाएगी। बागेश्वर नगर के 1463 व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
व्यापार मंडल चुनाव के लिए राजेंद्र परिहार को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि तहसीलदार दीपिका आर्य को पर्यवेक्षक बनाया गया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसे देखते हुए तीन बूथ बनाए गए हैं। चुनाव मंगल वेडिंग प्वाइंट तहसील रोड में होंगे।
बता दें कि व्यापार मंडल चुनाव के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पांच और सचिव पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने की पूरी संभावना है। इस बीच प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगाया है। अब बुधवार को ही पता चलेगा कि नगर के व्यापारी व्यापार मंडल कार्यकारिणी में किस का चयन करते हैं।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.