
बागेश्वर। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिले की कपकोट तहसील और शामा उपतहसील में 21 जुलाई को भी कक्षा 1 से 12 तक के शासकीय, अर्धशासकीय और अशासकीय विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों में इस आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉 भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद




