जनवरी में कपकोट आएंगे सीएम धामी, डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी दो जनवरी को प्रस्तावित कपकोट दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल व  पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने कार्यक्रम स्थल केदारेश्वर मैदान कर निरीक्षण किया। उन्होंने समय से सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट, साउंड व्यवस्था, टैंट, पेयजल, शौचालय तथा सेव हाउस आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाना है उसकी तैयारियां कर ली जाय। यदि कोई कार्य अपूर्ण हो तथा दो जनवरी से पूर्ण हो सकते है तो उस पर तीव्र गति से कार्य किया जाय। कहा कि मुख्यमंत्री धामी जनसभा या जनता से मुलाकात कर सकते हैं इसे ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, ईई विद्युत मोहम्मद अफजाल, सिंचाई एमएम बिष्ट, ईओ नवीन कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि जीबी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।