यहां हुआ बस हादसा, कई हताहत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर गई है। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। जिनमें कई के हताहत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार अब तक 16 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से चली थी। बस में सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 16 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। खोज बचाव का काम जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड की फिल्म नीति और संभावनाओं पर हुई चर्चा
Ad