मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश के सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ी

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है। अधिकांश जिलों में बारिश के आसार बने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है. ऊंचाई वाले हिस्सों के साथ ही कई जिलों में बारिश हो रही है। l मैदानी इलाकों में भी अब ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ी है। यमुनोत्री धाम से पुरोहित सुनील उनियाल ने बताया कि धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं बीते दिनों केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई, जिसके चलते न्यूनतम तापमान माइनस तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंटर में ललित रहे टॉपर, हाईस्कूल में निकिता, अंकित, हर्षित ने किया टॉप