ब्रेकिंग: उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनी आईएएस राधा रतूड़ी।

ख़बर शेयर करें -

1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बन गईं हैं। वर्तमान मुख्य सचिव संधु आज रिटायर हो रहे हैं। राधा रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं।

उत्तराखंड को आज पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई है। सरकार ने आईएएस राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। बुधवार सुबह इसके आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
ADVERTISEMENTS Ad