ब्रेकिंग: उत्तराखंड में नहीं थम रहा मौसम का कहर, कुमाऊं के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल

ख़बर शेयर करें -

मौसम के पूर्वानुमान व अलर्ट को देखते हुए 13 जुलाई को उधम सिंह नगर जनपद में कक्षा एक से 12वी तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने इसके आदेश जारी किए है।

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के पूर्वानुमान व अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह नगर में 13 जुलाई को कक्षा एक से 12वी तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने इसके आदेश जारी किए है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई

भारी बारिश से नदी नाले उफान पर ,273 सड़कें बंद
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं देर शाम तक राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद है और बिजली विवादित हुई है जिससे पेयजल में भी दिक्कत आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad