केन्द्रीय मंत्री के काफिले की कार पलटी, बाल बाल बचे मंत्री

ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। इस हादसे में उनके साथ चल रहे वाहन में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री कल बक्सर से पटना जा रहे थे। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री खुद सभी घायलों को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री कोरानसराय-मठिला-नारायणपुर मार्ग से होते हुए पटना जा रहे थे। इसी दौरान सनकी पुल के पास रात तकरीबन साढ़े नौ बजे उनके कारकेड में चल रही कोरान सराय थाने की पुलिस गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के ठीक उसके पीछे-पीछे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की इनोवा कार चल रही थी। कार के चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई है। अश्विनी चौबे भी डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मियों के साथ साथ पुलिस वाहन चालक भी घायल है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर में बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों और रामचरितमानस के अपमान से दुखी होकर शुक्रवार से मौन व्रत पर है इसी सिलसिले में वो पिछले तीन दिनों से बक्सर में ही थे। हादसे की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में काफिले में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी सकुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों को लेकर डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.