मौसम फिर बदलेगा करवट, ठंड के लौटने के आसार, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में भी बारिश के आसार हैं। जबकि, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 फरवरी से एक मार्च तक प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बर्फबारी होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad