भाभी पर ब्लेड से हमला करने वाला गिरफ्तार, जान से मारने की नीयत से किया था हमला

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जान से मारने की नीयत से भाभी पर ब्लेड से हमला करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के हमले में महिला घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम जीतनगर, मंडलसेरा थाना व जनपद बागेश्वर ने थाने पर आकर तहरीर दी कि 19 सितंबर को उसके भाई सौरभ कुमार पुत्र नारायण राम ने वादी की पत्नी (आरोपी की भाभी) गीता देवी के घर में जबरदस्ती घुसकर गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की नियत से ब्लेड से वार किया गया। पुलिस ने 307/504/452 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और कोतवाली जगदीश ढकरियाल के नेतृत्व में आरोपी की तलाश में जुट गई। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ कुमार को कांडा टेक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad