एनआई एक्ट के वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों क न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके तहत पुलिस व्यापक अभियान चला रही है। सीओ अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में थाना कांडा पुलिस ने वारंटी कुंवर सिंह राठौर पुत्र जोगा सिंह निवासी ग्राम सिममगडी थाना एवं तहसील कांडा जनपद बागेश्वर को न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट के तहत कस्बा कमेड़ी देवी से गिरफ्तार किया। उक्त के खिलाफ चैक बाउन्स के मामले में एनआई एक्ट के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस टीम में कमेड़ी देवी चौकी के पान सिंह और हेड कांस्टेबल रमेश चन्याल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad