रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति का प्रदर्शन, कहा: पहाड़ की जनता का भरोसा तोड़ रही सरकार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द रेल मार्ग का शिलान्यास करने की मांग की।
रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की जिला अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति का कहना है कि अंग्रेजी शासन काल में रेल लाइन की सर्वे हो चुकी थी, बावजूद इसके आजादी के बाद सरकारों ने बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण की कवायद नहीं की। 1980 के बाद रेल लाइन के लिए सर्वे का कार्य हुआ, लेकिन उसके बाद से कई बार सर्वे किया जा चुका है। मार्ग निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। 2004 से संघर्ष समिति रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। सदस्यों ने कहा कि अगर जल्द केंद्र सरकार ने रेल मार्ग निर्माण शुरू नहीं कराया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर समिति के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत
Ad