
उत्तराखंड, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।उत्तराखंड में काफी तेज थे भूकंप के झटके, रात 1:57 पर काफी तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल में इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।इसके बाद नेपाल में 3:15 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए।डोटी जिले के पूरबीचौकी गांव के परिषद 03 अध्यक्ष राम प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बुधवार को (स्थानीय समय) करीब 2:12 बजे 6.6 तीव्रता का तीसरा जोरदार झटका लगा, जिससे एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। गैरगांव से मौतों की सूचना है।भारत में नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।इससे पहले 19 अक्टूबर को काठमांडू में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
दुःखद् खबर – हिजो भूकम्पका कारण डोटीको पूर्वीचौकी गाउँपालिकामा स्थानीय ८ वटा परिवारका घर भत्केका छन् भने ६ जनाले ज्यान गुमाउनु भएको छ । उहाँहरुप्रति श्रद्धाञ्जली अर्पण गर्दै शोकमा पर्नु भएका परिवारजनमा गहिरो समवेदना व्यक्त गर्दछु। pic.twitter.com/x8ZfuABEeg
— K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) November 9, 2022
नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के मुताबिक 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।गौरतलब है कि दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में भूकंप काफी तेज था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए। रात 1:57 बजे के बाद फिर 3:15 बजे नेपाल में भूकंप आया। इसे 3.6 की तीव्रता पर महसूस किया गया।भारत में भूकंप के पांच जोन, सबसे खतरनाक जोन में है देश का 59 फीसदी इलाका।





लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें