मशहूर क्रिकेटर और अभिनेत्री कुमाऊं भ्रमण पर,कैंची धाम में की पूजा

ख़बर शेयर करें -

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आज विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। वह बुधवार को हेलिकॉप्टर से सैनिक स्कूल पहुँचे थे। जहां से कैंची धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज की आरती में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण भी किया, हम आपको बता दें कि नीम करौली महाराज में देश-विदेश के लाखों करोड़ों लोगों की आस्था है, यहां से कई लोगों को कामयाबी का रास्ता मिला है।

पिछले कुछ महीनों पहले अनुष्का शर्मा ने भी यहां की फोटो को सोशल साइट पर अपलोड भी किया था, T20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली का यह पहाड़ का दौरा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरे में उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad