आग में झुलसे एक और ग्रामीण ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। रणकुड़ी गांव में धनतेरस की रात घटी थी घटना, नशे में धुत ग्रामीण ने गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोलकर लगा दी थी आग, 11 लोग बुरी तरह झुलस गए थे आग में, तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर, आग से झुलसे ग्यारह ग्रामीणों में से एक और ग्रामीण की शुक्रवार शाम चार बजे उपचार के दौरान महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में मौत हो गई है। इससे पहले पांच ग्रामीणों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अब मृतकों की संख्या छह पहुंच गई है। सूचना मिलते ही गांव में फिर शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।शोकाकुल ग्रामीण इस घटना के मंजर को याद कर आज भी दहशत में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, गड्ढामुक्त सड़कें सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम अपूर्वा पाण्डे
Ad