आठ पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कांडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत आठ पेटी (96 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान 22 साल के रविंदर सिंह कनवाल पुत्र नन्दन सिंह कनवाल निवासी कांडा धार, कलना बैंड मण्डलसेरा थाना कोतवाली बागेश्वर को ढालन तिराहा से बागेश्वर रोड की तरफ एक ऑल्टो संख्या Uk02TA- 1268 को रोक कर चैक किया तो वाहन में अवैध शराब मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad