स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही सरकार, जिले में खड़िया आधारित उद्योग लगाने पर हो रहा कार्य: दास

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रदेश के समाज कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री चन्दन राम दास ने शनिवार को ग्राम्य विकास विभाग की ओर से दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 26 सिंतबर से पांच अक्टूबर तक आयोजित सरस गैलरी उत्सव का निरीक्षण किया और स्वंय सहायता समूह के उत्पादित उत्पादों के स्टॉलों का जायजा लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के पक्षधर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश में स्थानीय उत्पादों पर आधारित लघु, कुटीर एंव ग्रामोद्योग को बढावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार विकसित किया जाए। उन्होंने वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा कियें जा रहें कार्यो की सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडेक्ट पर कार्य किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक जनपद के प्रमुख उद्योगों को बढावा देकर उत्पादन व विपरण पर सरकार द्वारा कार्य किया जायेगा। प्रदेश में जडी-बूटी उत्पादन की संभावनों को देखते हुए सरकार इस क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि बडे उद्योग पहाडी क्षेत्रों में भी लगायें जाए ताकि यहां की जनता को रोजगार के संसाधन मिले। दास ने कहा कि जनपद में खडिया आधारित उद्योग लगाने पर कार्य किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल जलाने वालों के खिलाफ होगी विधिक कार्रवाई, डीएम ने दिए संयुक्त कमेटी गठित करने के निर्देश

जिलाधिकरी रीना जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उत्पादन होता है, इससे आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा हैं। इसके लिए जनपद में महिलाओं को कई प्रशिक्षण दियें जा रहे है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले उद्योगो का भ्रमण कराने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने उत्पादों की ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने भी स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वंय सहायता समूह के कार्यो की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार सुबह तक जारी रहा पोलिंग पार्टियों के लौटने का सिलसिला, स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में सील हुई ईवीएम

मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से समूह व उनके सदस्य महिलाओं को पहचान मिलती है, साथ ही उनकी आर्थिक वृद्धि होती हैं।

जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या ने बताया कि जिले में सात कलस्टर लेवल फेडरेशन व 173 ग्राम संगठन कार्य कर रहें हैं, जिसमें लगभग 1869 स्वंय सहायता समूह कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि 26 सिंतबर से वर्तमान तक स्वंय सहायता समूह ने एक लाख तक बिक्री कर ली है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी हरगिरि, खंड विकास अधिकारी आलोक भण्ड़ारी, नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश तिवारी, जिला महामंत्री डॉ राजेन्द्र परिहार, रवि करायत, एनआरएलएम समन्वयक नीरज जोशी, सहित सात कलस्टर लेवल फेडरेशन के स्वंय सहायता समूह के महिलायें मौजूद थी।