खाकी का मानवीय चेहरा: उपनिरीक्षक पूरन चंद्र पांडेय ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस महकमे की खाकी वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने ही नहीं, बल्कि जनसेवा और इंसानियत के कार्यों में भी हमेशा आगे रहती है। बागेश्वर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) पूरन चंद्र पांडेय ने एक बार फिर इसकी मिसाल पेश की है। उन्होंने एक जरूरतमंद महिला मरीज को समय पर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया है।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी चंपा देवी को इलाज के दौरान तत्काल ‘एबी पॉजिटिव’ (AB+) ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। परिजनों द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिससे मरीज की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ किराएदार गिरफ्तार, 70 लीटर लहन नष्ट

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पूरन चंद्र पांडेय बिना कोई देर किए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। पुलिस अधिकारी के इस त्वरित और संवेदनशील कदम से समय पर जरूरतमंद महिला को रक्त मिल सका, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। मरीज के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने उपनिरीक्षक पूरन चंद्र पांडेय की इस सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad