दुर्गाकोट फतह कर जवानों ने बाबा के दर पर नवाया शीश

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। माउंट दुर्गाकोट की चोटी को फतह करने वाला सेना के जवानों का दल वापस लौट गया है। रवानगी से पूर्व दल के सदस्यों ने बागनाथ मंदिर मेें पूजा अर्चना की।
 दल का नेतृत्व कर रहे मेजर अशोक कपूर और बाकी जवानों ने सोमवार को बागनाथ धाम में दर्शन किए। जवानों ने मंदिर में म‌ाथा टेका और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। बता दें कि माउंट दुर्गाकोट की 5800 मीटर की चोटी पर पहली बार सेना के किसी दल ने जीत हासिल की है। सुंदरढूंगा की सबसे कठिन माने जाने वाली चोटी पर चढ़ाई करने के लिए नौ मई को  रानीखेत से कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के जवानों का दल आया था। 10 मई से दल ने पैदल मार्च शुुरु किया और 20 मई की सुबह चोटी पर फतह हासिल कर ‌इतिहास रचा था। मेजर कपूर ने बताया कि दल ने इस दौरान काफी विपरीत हालातो का सामना किया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। जवानों ने पूरे उत्साह के साथ मौसम का सामना किया। रवानगी पर सभी जवान अपनी कामयाबी को लेकर बेहद उत्साहित दिखे।

दुर्गाकोट अभियान के सदस्य बागनाथ मंदिर में पूजा करते हुए