आदर्श युवा मोर्चा, रेखा गोस्वामी महिला मोर्चा अध्यक्ष बनीं

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और प्रदेश मोर्चा प्रमुखों से विचार-विमर्श के बाद बागेश्वर जिले के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह सूची जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को जारी की।

सूची के अनुसार, छह मोर्चों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें युवा मोर्चा की कमान आदर्श कठायत को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी रेखा गोस्वामी संभालेंगी।

  • युवा मोर्चा: आदर्श कठायत
  • महिला मोर्चा: रेखा गोस्वामी
  • किसान मोर्चा: उमेद सिंह रावत
  • अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा: लक्ष्मीनाथ गोस्वामी
  • अनुसूचित जाति मोर्चा: अरुण कुमार
  • अल्पसंख्यक मोर्चा: मो. नाजिम
यह भी पढ़ें 👉  धामी ने कपकोट से दिया विकास का मंत्र: 108 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया की ओर से जारी इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। इस निर्णय की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और सभी जिला प्रभारी व सह-प्रभारी को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में सख़्त हुई डीएम: लापरवाही पर कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Ad Ad Ad Ad