तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, संक्रमण से हुई दो की मौत, एक्टिव केस 300 के पार

ख़बर शेयर करें -

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमण से देश में दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस बढ़कर 350 की संख्या को पार कर चुके हैं।
    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार केरल और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 21 वर्षीय युवक की और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना वायरस से हो गई। कोरोना के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आ रहे हैं। केरल में मई माह में सबसे अधिक 273 केस दर्ज किए गए। इसके बाद मुंबई में अब तक 95 मामलों की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में 35 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उत्तराखंड में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वर्तमान में देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है।

Ad