तेंदुए ने महिला पर किया हमला, अस्पताल ले जाने तक मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नहीं ले रहे हैं। नैनीताल जिले के भुजियाघाट में शनिवार की रात गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भुजियाघाट गांव पड़ता है। रेंजर मुकुल शर्मा के अनुसार शनिवार की रात साढ़े 10 बजे मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। देर रात महिला को एसटीएच लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव के पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  2500 योग शिक्षकों के लिए बोर्ड से प्रमाणित होंगे योगा सर्टिफिकेशन, 10,000 से अधिक योग अनुदेशकों को मिलेगा रोजगार, योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
Ad