नंदन अलमियां को अध्यक्ष, दीपक पाठक को चुना गया प्रबंधक

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर।  इंटर कालेज गागरीगोल की नई प्रबंध कार्यकारिणी का गठन हो गया। जिसमें नंदन सिंह अलमिया को अध्यक्ष व दीपक पाठक को प्रबंधक चुना गया। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
       शुक्रवार को इंका गागरीगोल में चुनाव पर्यवेक्षक राइंका मंडलसेरा के प्रधानाचार्य  डॉ. केएन कांडपाल और चुनाव अधिकारी राजकीय हाईस्कूल गलई के प्रधानाध्यापक एसएस बिष्ट की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रबंध कार्यकारिणी में पूर्व खंड शिक्षाधिकारी जीपी कुनियाल को उपाध्यक्ष, एडवोकेट कैलाश चन्द्र जोशी को उप प्रबंधक और नरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र पंत, शंकर सिंह रावत, कैप्टन गोपाल सिंह राणा, कैप्टन पूरन सिंह मेहता, नारायण गिरी गोस्वामी, कैलाश खुल्बे, पूरन चन्द्र जोशी, गोविंद राम, ग्राम प्रधान पुरड़ा कवीता गोस्वामी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रधानाचार्य किशन सिंह थायत वीरेंद्र कुमार ,रमेश चन्द्र भट्ट पदेन सदस्य चुने गए। इस मौके पर एडवोकेट हरीश जोशी, खीम सिंह राणा, अनिल पंत,  मनीष वर्मा, कैलाश चन्द्र सिंह नयाल, राजेंद्र नयाल, मंगल सिंह, हरीश सिंह भरड़ा, चन्द्र शेखर जोशी, चंद्रकांत भंडारी, आदि मौजूद थे।