ब्रेकिंग: सत्संग में भगदड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम

ख़बर शेयर करें -

सत्संग में भगदड़ के बाद हुई 121 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायण साकार विश्व हरि के छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो मह‍िलाएं शाम‍िल हैं। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों की शिनाख्त हो चुकी है।
  अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कहा कि हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे सभी सत्संग आयोजित करने वाली आयोजन समिति के सदस्य हैं।
मंगलवार को हाथरस में प्रवचनकर्ता बाबा भोले के सत्संग में मची भगदड़ में कुल 121 लोगों की मौत हो गई। अलीगढ़ के महानिरीक्षक माथुर ने कहा, ‘घटना में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते थे।’ मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा।