ब्रेकिंग: सुबह-सुबह दो राज्यों में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

ख़बर शेयर करें -

एक ओर देश में मानसूनी बारिश के कारण कई राज्य जलमग्न हैं तो कई राज्यों में भूस्खलन से तबाही मची है। इसी बीच राजस्थान और मणिपुर में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
राजस्थान के जयपुर शहर में शुक्रवार सुबह तीन बार भूकंप आया। पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:22 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। इधर मणिपुर के उखरुल में सुबह करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए गए।

Ad