जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत, अध्यक्ष शोभा और उपाध्यक्ष बनी विशाखा

ख़बर शेयर करें -

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी शोभा आर्या ने 12 मतों से जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सरोज आर्या को केवल 6 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा की विशाखा खेतवाल ने 10 मत पाकर विजय हासिल की, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नवीन परिहार को 9 मत मिले। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जबकि कांग्रेस खेमे में निराशा का माहौल रहा। भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, बलबंत सिंह भौर्याल, इंद्र सिंह फर्स्वाण, विवेक पांडेय, और प्रकाश साह ने खुशी जताई।

जिला पंचायत चुनाव परिणाम

जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु आयोजित चुनाव में शोभा देवी ने 12 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज को पराजित किया। चुनाव में एक मत निरस्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: कल बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने 10 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री नवीन परिहार को पराजित किया।


विकासखंड कपकोट।

कपकोट में भावना बनी ब्लॉक प्रमुख। भावना को मिले 29 जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना को 11 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में निर्मला विजय हुई, निर्मला को 19 मत जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी पूजा को 11 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में विक्रम सिंह खाती ने बाजी मारी उन्हें 27 मत मिले उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अनीता देवी को 13 मत मिले।


विकासखंड गरुड़।

गरुड़ में किशन सिंह बने ब्लॉक प्रमुख। किशन सिंह को मिले 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह को 07 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में नंदन सिंह विजय हुए, नंदन सिंह को 32 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान सिंह को 08 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में श्रीमती भगवती ने बाजी मारी, उन्हें 32 मत मिले उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति को 08 मत मिले

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने घोषित किया अवकाश


विकासखंड बागेश्वर।

बागेश्वर में दीपा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख। दीपा देवी को 35 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी उमा देवी को 05 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में मनीष कुमार विजय हुए, मनीष कुमार को 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपा रौतेला को 07 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

Ad Ad