बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, भाजपा नेता ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कांडा सड़क स्थित बुड़घुना के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे दो लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कांडा जा रहे थे।

उन्होंने तुरंत अपने साथियों की मदद से दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय प्रमोद जोशी पुत्र देवीदत्त हरसीला और 23 वर्षीय शोभा पुत्री हरीश राम माजखेत बाइक से जा रहे थे। बुड़घुना के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसे में दोनों घायल हो गए। भाजपा नेता अरुण कुमार के समय पर पहुंचने से दोनों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी। अस्पताल में इलाज कर रही डॉ. लता ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।