साढ़े 11 किलोग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धूमाकोट पुलिस ने साढ़े 11 किलोग्राम  गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
    उपनिरीक्षक कमल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान गौलीखाल, रामनगर मार्ग से आरोपी शमशाद निवासी जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी  को 11 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमराज सिंह पंवार, मुख्य आरक्षी राकेश आजाद, आरक्षी राकेश कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  2500 योग शिक्षकों के लिए बोर्ड से प्रमाणित होंगे योगा सर्टिफिकेशन, 10,000 से अधिक योग अनुदेशकों को मिलेगा रोजगार, योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
Ad