शर्मा बने जिलाध्यक्ष, बत्रा चुने गए महासचिव

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। उधमसिंहनगर में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की प्रदेश कार्यकारिणी के सानिध्य में रुद्रपुर जिले की कार्यकारिणी का विधिवत पुनर्गठन किया गया। पत्रकार डीएल शर्मा को सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष और सुरजीत सिंह बत्रा को महासचिव चुना गया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में रामदुलाल चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष, नारायण सिंह रावत और जसपाल डोगरा सचिव, हरिओम एवं मो. यासीन संगठन मंत्री, बृजकिशोकर मंडल को प्रचार मंत्री चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल कर जिला कार्यकारिणी के विस्तार का अधिकार नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव को दिया गया। जो आपसी सलाह से कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इस मौके पर अनेक पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की जिनमें विपिन चन्द्र बहुगुणा, राहुल सक्सेना, जितेन्द्र गुप्ता तथा शुभम गुप्ता आदि प्रमुख रहे।
बैठक में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के कार्यकारिणी सदस्य स्वराज पाल सिंह, नैनीताल की जिलाध्यक्ष दया जोशी, हरिद्वार के निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल, भगवती प्रसाद गोयल, दिवेन्दु राय, दुलाल चक्रवर्ती, अमित सक्सेना, जितेन्द्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, राहुल विश्वास, संजीव गायेन, बृजकिशोर मंडल, विपिन बहुगुणा, हरिओम सिंह, मोहम्मद यासीन, प्रकाश अधिकारी, मो. इमरान, अनीस रजा, अतुल शर्मा, नारायण सिंह रावत, जसपाल डोगरा, सुरजीत कुमार बत्रा, वैभव बत्रा, सागर गाबा, गौरव बत्रा, राजीव कालरा, केशव कुमार पाइक, राहुल सक्सेना आदि प्रमुख  पत्रकार उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का सफल संचालन बृजकिशोर मंडल ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसूनी बारिश की झेल रहे मार, रेडक्रॉस सोसायटी बन रही मददगार